छत्तीसगढ़

अनियंत्रित होकर पलटा सिलेंडर से भरा ट्रक, हादसे में चालक की मौत

बालोद जिले में गैस सिलेंडर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर नेशनल हाइवे 30 पर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। वहीं ट्रक की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला गुरुर थाना क्षेत्र का है।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को जिले के मरकोला घाट के पास कांकेर की ओर से धमतरी की ओर जा रही ट्रक अनियंत्रित होकर नेशनल हाइवे 30 पर पलट गया। इसकी चपेट में एक बाइक सवार युवक आ गया।इस हादसे में ट्रक चालक और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Advertisement

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची दोनों घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान ट्रक चालक की मौत गई। बताया जा रहा है कि, ट्रक में भरी गैस सिलेंडर की टंकिया खाली थी। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button