बिलासपुर

जिला पंचायत सीईओ ने किया कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण….दर्जन भर से ज्यादा अधिकारी गायब, दिया शोकॉज नोटिस

Advertisement


बिलासपुर, 19 मार्च 2024/कलेक्टर श्री अवनीश शरण के निर्देश पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी अपने कार्यालय की व्यवस्था दुरुस्त करने में लग गए हैं। जिला पंचायत सीईओ श्री आरपी चौहान ने इस क्रम में आज अपने कार्यालय का निरीक्षण किया। करीब पौने 11 बजे तक विभिन्न शाखाओं के 14 अधिकारी कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचे थे। अनुपस्थित सभी चौदह को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। उन्हें दो दिवस के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर दफ्तर नहीं आने का समुचित कारण बताना होगा। अन्यथा एकतरफा अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। अनुपस्थित अधिकारी कर्मचारियों में श्री पंकज पाण्डेय, श्री उमाकांत पटेल, श्रीमती राजपिंदर कौर, श्रीमती हेमंत सिंह, श्रीमती करूणा एक्का, श्री अयाज अहमद जुनजानी, श्री अभिजीत दुबे, श्री स्वप्निल दुबे, श्री हर्ष पासवान, श्री प्रमोद देवांगन, कु. कविता सुथार, श्रीमती बिलीता कुजूर, श्री मन्नू पाटले, श्री इंदाराम नेताम शामिल हैं।
पटेल/121/531
–00–

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button