बिलासपुर

FIR के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस, सैंकड़ो कार्यकर्ता गिरफ्तारी देने पहुंचे थाने.

(दिलीप जगवानी/सतीश साहू) : बिलासपुर – मुख्यमंत्री की तस्वीर से बदसुलूकी के आरोप मे दर्ज रिपोर्ट वापस लेने समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेसियों ने गिरफ्तारी दी। सैकड़ों की संख्या मे सदस्यों ने सिविल लाइन थाने के सामने प्रदर्शन किया। बीते 27 नवंबर को जिला कांग्रेस कमेटी ने सरकार के खिलाफ कलेक्टोरेट का घेराव किया था।

Advertisement

धरना प्रदर्शन करना विपक्ष का लोकतांत्रिक अधिकार है । द्वेष पूर्ण कार्यवाही की गई है। इसे वापस लिया जाए। यह कहकर दो सौ से अधिक कांग्रेसी गिरफ्तारी देने सिविल लाइन थाना पहुंचे। पहले से मौजूद भारी पुलिस बल ने उनका रास्ता रोका इससे नाराज सभी सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे । बीते 27 नवंबर को राज्य सरकार के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया था आरोप है कि इस दौरान मुख्यमंत्री की तस्वीर के साथ बदसलूकी की गई।

Advertisement

इस पर पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष समेत कुछ सदस्यों के खिलाफ भाजपा ने थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराया है। शहर की बदहाल सड़के हाफ बिजली योजना जमीन की टुकड़ों मे रजिस्ट्री पर रोक जैसे जनहित के मुद्दों को ताजा fir मामले ने हवा दे दी।

जिला कांग्रेस के अध्यक्षद्वय ने कहा लोकतंत्र मे सभी को विरोध प्रदर्शन का अधिकार है। व्यवस्था से नाराज भाजपा ने भी कई बार सड़क पर धरना दिया है शासन और मुख्यमंत्री को लेकर बयान दिया है। सत्ता मे रहकर द्वेष पूर्ण कार्रवाई उचित नहीं है। रिपोर्ट वापस लिया जाए या फिर विधिवत जमानत दी जाए।

बाकी मांगो से ज्यादा कांग्रेस सदस्यों ने fir के मामले में प्रदर्शन को तरजीह दी। गिरफ्तारी आंदोलन में विधायक युवा नेता जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी महिला कांग्रेस सेवादल और सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button