खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, 11 वाहन जब्त….

बिलासपुर – कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश और उप संचालक खनिज विभाग के मार्गदर्शन में जिले में खनिज विभाग ने अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर लगातार कार्रवाई जारी रखी।
खनिज अमला ने जोगीपुर और रतनपुर क्षेत्र का निरीक्षण किया, जहां बिना वैध अभिवहन पास के परिवहन कर रहे खनिज रेत लदे 3 ट्रैक्टर वाहनों को जप्त किया गया। इन वाहनों को पुलिस थाना रतनपुर की अभिरक्षा में रखा गया।
इसके अलावा, कोनी, अशोक नगर, सरकंडा और बिरकोना क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। अशोक नगर से 2 ट्रैक्टर ट्रॉली और बिरकोना से 1 हाइवा जप्त कर पुलिस थानों की सुरक्षा में रखा गया।
निरतु, घुटकू, लमेर और लारिपारा क्षेत्रों में भी जांच की गई, जहां लमेर क्षेत्र से 5 ट्रैक्टर ट्रॉली वाहन अवैध खनिज रेत के साथ पकड़े गए और पुलिस थाना कोटा में रखे गए। खनिज विभाग ने कहा कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।




