छत्तीसगढ़

राज्य प्रशासनिक सेवा के 14 अधिकारी बने IAS..

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्‍य सेवा के अफसरों को पदोन्‍नति देने के लिए मंगलवार को दिल्‍ली में डीपीसी हुई। इस दौरान 14 अफसरों को IAS अवार्ड मिल गया। डायरेक्‍टर जनसंपर्क अजय अग्रवाल का नाम भी इन अफसरों में शामिल है।

Advertisement

मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में हुई इस बैठक में प्रदेश के मुख्‍य सचिव अमिताभ जैन और वरिष्‍ठ अफसर रेणु पिल्‍ले भी शामिल थीं।

Advertisement

IAS बनने वाले अफसरों में संतोष देवांगन और हीना नेताम का भी नाम शामिल है। ये दोनों पिछली बार पदोन्‍नति से वंचित रह गए थे।

वहीं आईएएस बनने की दौड़ में इस बार भी 3 अफसरों का मामला अटका है। इनमें सबसे चर्चित नाम कोयला घोटाले में जेल में बंद सौम्‍या चौरसिया का है। वहीं आरती वासनिक और तीर्थराज अग्रवाल भी पदोन्नति से वंचित रह गए हैं।

संतोष देवांगन, हीना नेताम, अश्वनी देवांगन, रेणुका श्रीवास्तव, आशुतोष पाण्डेय, अजय अग्रवाल, रीता श्रीवास्वत, लोकेश चंद्राकर, प्रकाश सर्वे, गजेंद्र ठाकुर, लीना कोसम, तनुजा सलाम, वीरेंद्र बहादुर पंच भाई, सौमिल चौबे और सुमित अग्रवाल के नाम शामिल हैं

Related Articles

Back to top button