मुंगेली

दिवाली से पहले डिप्टी सीएम अरुण साव की बड़ी सौगात : 40 करोड़ 24 लाख की लागत से बनेगा बोड़तरा–पथर्रा–राम्हेपुर–डिंडोरी मार्ग

(हिमांशु लाल) : दीवाली से पहले लोरमी विधानसभा के लोगों को डिप्टी सीएम और स्थानीय विधायक अरुण साव ने एक बड़ी सौगात दी है। ग्रामीण अंचल की लंबे समय से लंबित मांग अब पूरी होने जा रही है।

Advertisement

डिप्टी सीएम साव ने ग्राम बोड़तरा, पथर्रा, राम्हेपुर और डिंडोरी को जोड़ने वाले 16 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए 40 करोड़ 24 लाख 20 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इस सड़क निर्माण कार्य को लोक निर्माण विभाग (PWD) ने प्रशासकीय मंजूरी दे दी है।

Advertisement

इस नए मार्ग से लोरमी वनांचल क्षेत्र के ग्रामीणों को मुंगेली, लोरमी, बिलासपुर और कवर्धा जैसे मुख्यालयों तक पहुंचना अब आसान होगा।

ग्रामीण अंचल के लोगों की यह मांग काफी समय से उठ रही थी, और अब सड़क स्वीकृति की घोषणा के बाद पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि — “लोरमी विधानसभा के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र की सड़कों को मजबूत और बेहतर बनाना हमारी प्राथमिकता है ताकि ग्रामीण अंचल का हर व्यक्ति मुख्यधारा से जुड़ सके।”

सड़क बनने के बाद न सिर्फ परिवहन और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की सुविधाओं तक भी ग्रामीणों की पहुँच आसान होगी।

Related Articles

Back to top button