बिलासपुर

नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, पिकअप ने खड़े वाहन को मारी टक्कर, चालक की मौके पर मौत….  

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर – हिर्री थाना क्षेत्र के एएस नेशनल हाईवे पर स्थित भोजपुरी टोल प्लाजा के पास गुरुवार सुबह तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क किनारे खड़े वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में पिकअप चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Advertisement

हादसे के बाद खड़े वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर हिर्री पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बिल्हा भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

Advertisement

 

इस दुर्घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान के साथ-साथ फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी है।

 

Related Articles

Back to top button