गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाहीछत्तीसगढ़

हिरण की इलाज के दौरान मौत, कुत्तों के हमले में हुआ था घायल..

Advertisement

(उज्ज्वल तिवारी) : पेंड्रा। जिले के मरवाही वनमंडल में कुत्तों के हमले से घायल हुए एक हिरण की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल हिरण को ग्रामीणों की सतर्कता और वन विभाग की तत्परता से बचाया गया था, लेकिन उपचार के बावजूद उसे नहीं बचाया जा सका।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, यह घटना मरवाही वनमंडल के गौरेला वन परिक्षेत्र के पीपरखूंटी गांव के पास हुई। जंगल से भटककर गांव की सीमा में पहुंचे हिरण पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया।

गनीमत रही कि ग्रामीणों ने समय रहते उसे कुत्तों से बचा लिया और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घायल हिरण को अपने संरक्षण में लेकर उसका उपचार शुरू किया।

मरवाही वन मंडल अधिकारी रौनक गोयल ने बताया कि हिरण के घायल होने की सूचना मिलते ही वन विभाग ने पशु चिकित्सा टीम की मदद से उसका इलाज कराया। हालांकि, उपचार के दौरान हिरण की मौत हो गई।

हिरण की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल, वन विभाग मामले की जांच कर रहा है।

Related Articles

Back to top button