छत्तीसगढ़

शिखा राजपूत तिवारी होंगी बिलासपुर की नई आयुक्त, कुणाल दुदावत बने कोंडागांव कलेक्टर……

Advertisement

बिलासपुर :  IAS अफसरों की नवीन पदस्थापना सूची बुधवार आधी  रात जारी कर दी गई। जारी सूची के  अनुसार  2008 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी शिखा राजपूत तिवारी बिलासपुर संभाग की नई कमिश्नर होंगी।बीते सात जून को जीएडी द्वारा जारी पदस्थापना सूची में शिखा राजपूत तिवारी अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से आयुक्त सरगुजा संभाग पदस्थ की गई थी।

Advertisement

बता दे कि आईएएस अधिकारी शिखा राजपूत तिवारी को 19वें सीएसआई एसआईजी ई-गवर्नेंस अवार्ड्स 2021 से सम्मानित किया गया। बता दें कि उनका नामांकन “ई-माप विज्ञान” (पीआरजे21081) मान्यता पुरस्कार के लिए चुना गया।उन्हें  एमएनएनआईटी इलाहाबाद, प्रयागराज में आयोजित सत्र के दौरान सम्मानित किया गया।

वही बिलासपुर आयुक्त  श्री कुणाल दुदावत को कोंडागांव कलेक्टर बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button