रायपुर में IPL का रोमांच, कल से शुरू होगी टिकट बिक्री

राजधानी रायपुर में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2026 मुकाबलों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। 10 मई और 13 मई को रायपुर में होने वाले मुकाबलों के लिए टिकट बिक्री कल से शुरू होगी। इसकी जानकारी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज के जरिए साझा की है।
टिकट केवल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। दर्शक shop.royalchallengers.com/ticket के जरिए अपनी सीटें बुक कर सकेंगे। माना जा रहा है कि दोनों मुकाबलों को लेकर फैंस में भारी उत्साह है और टिकट बिक्री शुरू होते ही बड़ी संख्या में बुकिंग होने की संभावना है।
रायपुर में 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा, जबकि 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। राजधानी में लगातार दूसरे बड़े क्रिकेट आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हैं और अब शहर में आईपीएल का माहौल साफ तौर पर नजर आने लगा




