बिलासपुर

वार्ड क्रमांक – 1 बजरंग नगर में भाजपा प्रत्याशी रवि मेहर ने किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क, जनता ने जताया भरोसा

Advertisement

बिलासपुर – नगर निगम चुनाव नजदीक आते ही प्रत्याशियों ने अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 1 बजरंग नगर से पार्षद प्रत्याशी रवि मेहर ने क्षेत्र में सघन जनसंपर्क किया और जनता से समर्थन मांगा। प्रचार के दौरान उन्हें वार्डवासियों का भरपूर समर्थन मिलता दिखाई दिया।

Advertisement

रवि मेहर अपने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर जनता से मिल रहे हैं और अपने विजन को साझा कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने उनके प्रति भरोसा जताया और क्षेत्र के विकास के लिए समर्थन देने की बात कही।

जनसंपर्क के दौरान रवि मेहर ने जनता को आश्वस्त किया कि यदि वे विजयी होते हैं, तो वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने, सफाई व्यवस्था में सुधार लाने और नागरिक समस्याओं के समाधान के लिए पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।

जनता का कहना है कि वे एक ऐसा प्रतिनिधि चाहते हैं जो उनकी समस्याओं को समझे और वार्ड में बदलाव लाए। चुनावी माहौल में तेजी के साथ यह साफ नजर आ रहा है कि रवि मेहर को जनता से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

Related Articles

Back to top button