जशपुर

नदी किनारे महिला और दो बच्चों की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस…..

 

Advertisement

जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र में महिला और दो बच्चों की हत्या से सनसनी फैल गई है।उतियाल नदी के किनारे रेत में दबे हुए दो बच्चों (6 और 11 वर्ष) के शव मिले हैं, जबकि पास के जंगल से 36 वर्षीय महिला की लाश बरामद हुई है।

Advertisement

सूचना तब मिली जब एक व्यक्ति प्रमोद गिद्धी, शराब के नशे में ग्रामीणों से हत्या की बात कहता दिखा। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद किया

मुख्य आरोपी प्रमोद गिद्धी फिलहाल फरार है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया हत्या का प्रतीत होता है।पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button