रायपुर

शेयर और क्रीप्टो ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में शेयर ट्रेडिंग, क्रीप्टो ट्रेडिंग और जमीन दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अभिलाष मसीह और उसका साथी अभिषेक प्रवीण मसीह, निवेशकों को 20 माह में रकम दुगुनी-तिगुनी करने और रायपुर व अन्य शहरों में प्लॉट देने का लालच देकर धोखाधड़ी कर रहे थे।

Advertisement

 

Advertisement

पीड़िता भागीरथी यादव समेत कई लोगों से कुल 1 करोड़ 11 लाख 25 हजार रुपये की ठगी की गई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

 

पुलिस ने मुख्य आरोपी अभिलाष मसीह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि उसका साथी अभिषेक प्रवीण मसीह अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button