पश्चिम बंगाल में मतगणना जारी, रुझानों में बीजेपी बहुमत के पार

पश्चिम बंगाल की 293 विधानसभा सीटों पर आज मतगणना जारी है। सुबह से शुरू हुई काउंटिंग के बीच शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी बहुमत के 148 के आंकड़े को पार करती दिख रही है, जबकि दोपहर तक कई सीटों के नतीजे साफ होने लगेंगे।
इस बार पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान कराया गया था। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को और दूसरे चरण का मतदान 29 April को संपन्न हुआ। 294 में से 293 सीटों पर आज मतगणना हो रही है, जबकि एक सीट पर अलग से चुनाव प्रक्रिया जारी है।
राज्य की सियासत में इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है। एक ओर ममता बनर्जी अपनी सत्ता बचाने के लिए मैदान में हैं, वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में पहली बार सरकार बनाने की कोशिश में है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि अंतिम नतीजों में बंगाल की सत्ता किसके हाथ आती है।




