रायगढ़

इंस्टाग्राम रील के लिए स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, पुलिस ने ठोका जुर्माना, दी सख्त चेतावनी

रायगढ़ में इंस्टाग्राम पर स्टंटबाजी का वीडियो पोस्ट करना एक युवक को भारी पड़ गया। रायगढ़ पुलिस ने वायरल वीडियो पर त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भारी जुर्माना लगाया है, वायरल वीडियो में युवक सार्वजनिक सड़क पर तेज रफ्तार और खतरनाक तरीके से बाइक चलाते हुए रील बनाता नजर आया।

Advertisement

जांच में मामला तमनार थाना क्षेत्र का पाया गया। पुलिस ने युवक की पहचान शाश्वत सिदार के रूप में की और उसे थाने बुलाकर पूछताछ की, जहां उसने वीडियो खुद बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने की बात स्वीकार की।

Advertisement

पुलिस ने युवक को सड़क पर स्टंटबाजी के खतरों और कानूनी परिणामों से अवगत कराते हुए कड़ी फटकार लगाई। शशि मोहन सिंह ने साफ कहा है कि कानून सबके लिए समान है और सार्वजनिक स्थानों पर स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी

Related Articles

Back to top button