बिलासपुर

मंगला दीनदयाल वार्ड में अवैध प्लॉटिंग और रेत उत्खनन के खिलाफ पार्षद और वार्डवासियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर शहर से लगे नए जुड़वां ग्रामीण वार्ड अब भू-माफियाओं और रेत माफियाओं के निशाने पर हैं। वार्ड नंबर 13 पंडित दीनदयाल नगर में अवैध प्लॉटिंग और रेत उत्खनन को लेकर स्थानीय पार्षद रमेश पटेल के नेतृत्व में वार्डवासियों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर जिला कलेक्टर और खनिज अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

Advertisement

ज्ञापन में बताया गया है कि हाउसिंग बोर्ड EWS, MIG और JBT टाइप मकानों के पीछे, अमन विहार, यादव गली, चड्डाबाड़ी और पाठ बाबा क्षेत्र में बिना सरकारी अनुमति के खुलेआम अवैध प्लॉटिंग कर जमीन बेची जा रही है। खरीदारों को झूठे वादे कर जल्दबाज़ी में जमीन की रजिस्ट्री की जा रही है।

Advertisement

वहीं दूसरी ओर, क्षेत्र में रेत माफियाओं का भी आतंक जारी है। पाठ बाबा आदर्श चौक और धुरी पारा बस्ती से सटे इलाकों से दिन-रात रेत की अवैध खुदाई और ट्रैक्टरों से परिवहन हो रहा है। ट्रैक्टरों की तेज रफ्तार आवाजाही से स्थानीय निवासियों में दुर्घटना का भय बना हुआ है।

वार्ड पार्षद रमेश पटेल ने मांग की है कि जिला प्रशासन तत्काल इस मामले में सख्त कदम उठाए और भू-माफिया व रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करे।अब देखना यह है कि जिला प्रशासन मंगला वार्ड नंबर 13 में बढ़ती अवैध गतिविधियों पर क्या रुख अपनाता है, और कब तक इन पर प्रभावी कार्यवाही होती है।अवैध प्लॉटिंग और रेत माफियाओं के खिलाफ आवाज़ उठी है, अब ज़िम्मेदारी प्रशासन की है कि जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई हो।

Related Articles

Back to top button