बिलासपुर

उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, इन जिलों में बारिश की संभावना….

 

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से मौसम राहतभरा बना हुआ है। शहर में लगातार पांच दिनों से अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड हो रहा है, जिससे लोगों को तेज गर्मी से कुछ राहत मिली है। हालांकि बारिश के बाद धूप निकलने पर उमस लोगों को परेशान कर रही है।

Advertisement

सोमवार को नवतपा का दूसरा दिन था, लेकिन शहर का तापमान 36.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6.3 डिग्री कम है। वहीं, एक दिन पहले यह 34.4 डिग्री दर्ज हुआ था। दोपहर बाद बादल घिरे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल बनी हुई हैं। अगले तीन दिनों में यह मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ और हिस्सों में दस्तक दे सकता है।

वहीं, प्रदेश में मराठवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में बने कम दबाव के क्षेत्र और ऊपरी हवा के चक्रीय परिसंचरण का असर दिखाई दे रहा है। इसके कारण 27 मई को छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने बस्तर, दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। अगले कुछ दिनों तक छत्तीसगढ़ में मानसून पूर्व गतिविधियाँ बनी रहेंगी। बिलासपुर में मानसून की आहट के साथ ही मौसम करवट ले रहा है। आने वाले दिनों में यह राहत की बारिश और भी बढ़ सकती है।

Related Articles

Back to top button