बिलासपुर
अवैध प्लाटिंग पर चला निगम का बुलडोजर….

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ नगर निगम का एक्शन लगातार जारी है। ताजा कार्रवाई तिफरा के डी ब्लॉक में हुई, जहां नियम विरुद्ध प्लाटिंग की शिकायतों के बाद निगम का बुलडोजर गरजा।
तिफरा डी ब्लॉक समेत खसरा नंबर 144 और आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। बताया जा रहा है कि भू-माफिया किसानों की जमीनों को एग्रीमेंट के जरिए हथियाकर छोटे-छोटे प्लॉट काटकर बेच रहे थे।
इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रशासन का कहना है कि अवैध प्लाटिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध कॉलोनियों को किसी भी हाल में पनपने नहीं दिया जाएगा।




