बिलासपुर

मासूम की पानी की टंकी में डूबकर हुई मौत…..

बिलासपुर/कोटा — कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम अमने में एक दर्दनाक हादसे में 3 वर्षीय मासूम बच्ची की पानी की टंकी में डूबकर मौत हो गई। मृतका का नाम परी वैष्णव है, जो अपने मामा के घर रह रही थी।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक बच्ची घर के पास खेल रही थी। खेलते-खेलते वह पानी की टंकी के पास पहुंची और अचानक उसमें गिर गई। परिवार वालों ने उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोटा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

कोटा पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराया और बाद में बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया। मासूम की मौत से पूरे परिवार और गांव में दुख का माहौल है।

Related Articles

Back to top button