पेट्रोल-डीजल और गैस सप्लाई पर CM की बड़ी बैठक, अफवाहों से दूर रहने की अपील

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल डीजल और रसोई गैस को लेकर किसी भी तरह की किल्लत नहीं है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक कर हालात की समीक्षा की और स्पष्ट संदेश दिया कि जनता को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस हाई लेवल बैठक में प्रदेश के सभी कमिश्नर आईजी और कलेक्टर शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने पेट्रोलियम पदार्थों और गैस सिलेंडरों की उपलब्धता पर विस्तृत जानकारी ली और सप्लाई को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि जो भी व्यापारी या व्यक्ति जमाखोरी या कालाबाजारी करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, डीजीपी अरुण देव गौतम समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और तेल कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे जिन्होंने प्रदेश में पर्याप्त स्टॉक होने की जानकारी दी।




