छत्तीसगढ़
BIG BREAKING : जवानों को मिली बड़ी कामयाबी, दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर 18 नक्सली ढेर….

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर बॉर्डर पर फोर्स ने 18 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) का एक जवान शहीद हो गया है।
नक्सलियों के कोर इलाके में फोर्स घुसी है। जवानों ने नक्सलियों के बड़े कैडर्स को घेर रखा है। दोनों तरफ से फायरिंग अब भी जारी है। बस्तर IG सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि की है।




