बिलासपुर

युवती के साथ दुष्कर्म और धोखाधड़ी, प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज, हुआ गिरफ्तार

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – सारंगढ़ के रहने वाले एक युवक ने वैवाहिक स्मारिका के जरिये युवती से संपर्क किया, और उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया,और सरकारी नौकरी लगाने धोखाधड़ी भी की.मामले मे युवती की रिपोर्ट पर आरोपी को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले की घटना आपने अक्सर सुनी होगी, लेकिन युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद,उसी को सरकारी नौकरी के नाम पर ठगने की वारदात आपके लिए नयी होंगी . पुलिस की ग्रिफ्तमें आया यह आरोपी धंनशाय जांगड़े है, 1 साल पहले धनसाय ने समाज का वैवाहिक सामरिक देखकर हिर्री की रहने वाली युवती से संपर्क किया. फोन में हुई बातचीत प्यार में बदली, और दोनों का मिलना जुलना शुरू हुआ.पीड़िता प्राइवेट हॉस्पिटल में नर्स का काम करती है.प्रेमी ने उसे सरकारी अस्पताल में नर्स की नौकरी लगने के नाम पर साढे पांच लाख रुपए ठग लिए. शिकायत के बाद सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी धनशाय जांगड़े उर्फ़ विक्रम को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने दुष्कर्म और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है. जिसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.

Related Articles

Back to top button