बिलासपुर

शराब की अवैध बिक्री की शिकायत, एसपी ने लगाई टीआई को जमकर फटकार….

Advertisement

(आशीष मौर्य) : बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र के सुकुलकारी गांव में अवैध शराब की बिक्री का मामला सामने आया है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। असामाजिक तत्वों की गुंडागर्दी से त्रस्त ग्रामीणों ने पुलिस और आबकारी विभाग पर मिलीभगत के आरोप लगाए हैं।

Advertisement

इस मामले को लेकर एसपी रजनेश सिंह ने थाना प्रभारी को जमकर फटकार लगाई है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध शराब की बिक्री और गुंडागर्दी से गांव में अराजकता फैली हुई है।

ग्रामीणों की शिकायत के बाद एसपी रजनेश सिंह ने तत्काल प्रभाव से टीआई को फटकार लगाई और मामले की जांच का आदेश दिया।

एसपी रजनेश सिंह ने कहा कि – इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button