संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई

(धीरेंद्र मेहता) : बिलासपुर जिले के चकरभाटा क्षेत्र में संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती के अवसर पर भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा विधि-विधान से पूजा-पाठ कर संत सेन जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और पूजा-अर्चना के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच फल वितरण किया गया। आयोजन स्थल पर भजन-कीर्तन के माध्यम से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
वहीं जयंती के अवसर पर चकरभाटा में एक भव्य रैली भी निकाली गई, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
रैली के दौरान संत सेन जी महाराज के विचारों और संदेशों का प्रचार-प्रसार किया गया।इस आयोजन के माध्यम से समाज में एकता, सद्भाव और सेवा भावना का संदेश दिया गया। स्थानीय लोगों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका




