बिलासपुर

इंसाफ मांगने गए फरियादी को मिला ‘थप्पड़’: एएसआई दिनेश तिवारी की करतूत कैमरे में कैद

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर के रतनपुर थाने में एक एएसआई (ASI) द्वारा फरियादी के साथ सरेआम मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित विनोद जायसवाल के साथ हुई यह मारपीट तब और संवेदनशील हो गई जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया*

Advertisement

*विवाद की जड़*:-पीड़ित विनोद जायसवाल पिछले कई दिनों से अपने एक परिवाद (शिकायत) की जांच रिपोर्ट के लिए थाने के चक्कर काट रहे थे।

Advertisement

*​रिश्वत का गंभीर आरोप*:– आरोप है कि एएसआई दिनेश तिवारी ने इस रिपोर्ट को तैयार करने के बदले पीड़ित से पैसों की मांग की और पैसे लिए भी।

 

बौखलाहट और हमला : -जब पीड़ित ने पैसे देने के बाद भी काम न होने पर सवाल उठाया, तो एएसआई अपना आपा खो बैठे। उन्होंने थाना परिसर के भीतर ही विनोद जायसवाल पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उन्हें 15 से 20 थप्पड़ मारे गए।

 

IPS अंशिका जैन की सक्रियता :-​थाने के भीतर जब थप्पड़ों की गूंज और हंगामा बढ़ा, तो वहां मौजूद प्रशिक्षु IPS अंशिका जैन तुरंत मौके पर पहुंचीं। उन्होंने न केवल आरोपी एएसआई को तत्काल फटकार लगाई, बल्कि स्थिति को बिगड़ने से रोका। उनकी इस त्वरित प्रतिक्रिया ने मामले को शांत कराया, लेकिन तब तक वीडियो वायरल हो चुका था।

 

अब तक की कार्रवाई : FIR और निलंबन​ घटना की गंभीरता और वीडियो साक्ष्यों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने त्वरित कदम उठाए हैं

 

FIR दर्ज : पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी एएसआई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

​सस्पेंशन :-पुलिस कप्तान ने अनुशासनहीनता और गंभीर आरोपों के चलते एएसआई दिनेश तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Related Articles

Back to top button