वार्ड क्रमांक – 2 में बीजेपी प्रत्याशी दिलीप कोरी का सघन जनसंपर्क, जनता से मिल रहा अपार समर्थन….

बिलासपुर – नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड क्रमांक 2 अब्दुल कलाम नगर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी के पार्षद प्रत्याशी दिलीप ने वार्ड में सघन जनसंपर्क कर जनता से समर्थन मांगा। प्रचार के दौरान उन्हें वार्डवासियों का जबरदस्त समर्थन मिलता नजर आया।

दिलीप अपने कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड के अलग-अलग इलाकों में पहुंचे और जनता से मुलाकात की। स्थानीय निवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और भाजपा की विकास नीतियों पर भरोसा जताया।

जनसंपर्क के दौरान दिलीप ने वार्ड के नागरिकों को आश्वासन दिया कि यदि वे विजयी होते हैं, तो क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान किया जाएगा और वार्ड को एक आदर्श वार्ड के रूप में विकसित किया जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वे एक मजबूत और सक्षम प्रतिनिधि चाहते हैं, जो उनकी समस्याओं को समझे और समाधान के लिए तत्पर रहे। दिलीप के समर्थन में वार्ड के नागरिकों का उत्साह साफ नजर आ रहा है।




