बिलासपुर

खाकी का मान: बिलासपुर विशेष शाखा के दो प्रधान आरक्षकों की बेटियों ने रचा इतिहास

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – जोनल पुलिस अधीक्षक कार्यालय (विशेष शाखा) बिलासपुर में पदस्थ पुलिस कर्मियों के परिवारों के लिए आज का दिन दोहरी खुशियाँ लेकर आया है। विभाग में कार्यरत दो प्रधान आरक्षकों की बेटियों ने अपनी असाधारण प्रतिभा से सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं।

Advertisement

​प्रथम प्रयास में सिविल जज बनीं स्वाति पैंकरा : विशेष शाखा में पदस्थ प्रधान आरक्षक (चालक) सतलोक साय पैंकरा एवं मनप्यारी देवी की सुपुत्री कु. स्वाति पैंकरा का चयन ‘सिविल जज’ (व्यवहार न्यायाधीश, कनिष्ठ श्रेणी परीक्षा-2024) के पद पर हुआ है। विशेष बात यह है कि स्वाति ने यह सफलता अपने प्रथम प्रयास में ही हासिल की। उन्होंने डी.पी. विप्र लॉ कॉलेज से बीएएलएलबी की पढ़ाई के साथ ही इसकी तैयारी शुरू कर दी थी।

Advertisement
कु. स्वाति पैंकरा

​MBBS में कु. संध्या कौशिक ने जीते 5 गोल्ड मेडल​ : वहीं, प्रधान आरक्षक (चालक) उमाकांत कौशिक एवं मंदाकिनी कौशिक की पुत्री कु. संध्या कौशिक ने चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कक्षा 12वीं में प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली संध्या ने सिम्स (CIMS) बिलासपुर से MBBS की पढ़ाई पूरी की। उन्हें न केवल MBBS में सर्वोच्च अंक लाने पर 2 गोल्ड मेडल मिले, बल्कि ऑप्थैल्मोलॉजी और अन्य श्रेणियों में कुल 05 स्वर्ण पदकों से नवाजा गया। वर्तमान में वे हैदराबाद में रेडियोलॉजी में पीजी कर रही हैं।

कु. संध्या कौशिक

 

​अधिकारियों ने दी बधाई​ – इन गौरवपूर्ण उपलब्धियों पर जोनल पुलिस अधीक्षक दीपमाला कश्यप, उप पुलिस अधीक्षक अजितेश सिंह सहित पूरे कार्यालय स्टाफ ने हर्ष व्यक्त किया है। अधिकारियों ने बेटियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Related Articles

Back to top button