कोल घोटाला: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल 8 दिन की EOW रिमांड पर

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल घोटाले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को ईओडब्ल्यू ने विशेष न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें 8 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
करीब तीन साल से जांच एजेंसी की गिरफ्त से दूर रहे रामगोपाल अग्रवाल बीते दिन ईओडब्ल्यू कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने सरेंडर किया। इसके बाद अधिकारियों ने उनसे कई घंटे तक पूछताछ की। इससे पहले ईओडब्ल्यू ने उनके बेटे वैभव अग्रवाल को भी पूछताछ के लिए तलब किया था।
गुरुवार को ईओडब्ल्यू ने रामगोपाल अग्रवाल को विशेष न्यायालय में पेश किया। अदालत ने उन्हें 9 जुलाई से 17 जुलाई तक, यानी 8 दिन की पुलिस रिमांड पर ईओडब्ल्यू को सौंप दिया है। अब जांच एजेंसी रिमांड के दौरान कोल घोटाले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर उनसे गहन पूछताछ करेगी।




