बिलासपुर

प्राथमिक शाला के क्लासरूम का छज्जा गिरा….एक बच्ची घायल

बिलासपुर – मस्तूरी के कोसमडीह प्राथमिक शाला के क्लास की छत का कुछ हिस्से का प्लास्टर गिर गया। क्लास में जिस समय छज्जा का प्लास्टर गिरा उस समय बच्चे क्लास रूम में मौजूद थे। प्लास्टर गिरने से एक बच्ची को चोट आई हैं। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से स्कूल के बच्चे काफी डरे हुए हैं।

Advertisement


मिली जानकारी के अनुसार, आज मस्तूरी के कोसमडीह प्राथमिक शाला के क्लासरूम का छत का प्लास्टर गिर गया। जिससे छात्रों में हड़कंप मच गया और एक स्कूली बच्ची इसके चपेट में आ गई. जिसमें बच्ची को मामूली चोट आई है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है । स्कूल में इस तरह की जर्जर छत के हालात से बड़ी घटना हो सकती थी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button