छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्व रंजन का निधन….

छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे से एक दुखद खबर सामने आई है। प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक विश्व रंजन का निधन हो गया है। वे छत्तीसगढ़ के तीसरे डीजीपी रहे और अपने कार्यकाल में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी।
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विश्व रंजन का निधन हो गया है। वर्ष 1973 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे विश्व रंजन ने जुलाई 2007 से जुलाई 2011 तक छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी के रूप में अपनी सेवाएं दीं। अपने लगभग चार साल के कार्यकाल में उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और पुलिसिंग को बेहतर करने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की थी।
उनके निधन की खबर से पुलिस महकमे सहित प्रशासनिक जगत में शोक की लहर है। कई वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।




