छत्तीसगढ़

नशे में हाईवोल्टेज ड्रामा, नाराज़ दामाद 60 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ा.

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में नशे की हालत में एक युवक द्वारा पानी टंकी पर चढ़कर हंगामा करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस और नगर सेना की रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद है।मामला बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम सुवरबोड़ का है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि पूना राम मंडावी, जो ससुराल में रह रहा था, सोमवार सुबह नशे की हालत में घर में विवाद के बाद जल जीवन मिशन के तहत बनी करीब 60 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ गया।ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। सूचना मिलने पर बालोद पुलिस और नगर सेना की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची।

Advertisement

 

रेस्क्यू टीम को देख युवक ने पानी टंकी का ढक्कन खोलकर अंदर पानी में उतर गया, जिसके बाद पंचायत द्वारा टंकी का पानी खाली कराया गया। इससे रेस्क्यू अभियान और जटिल हो गया।बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा के अनुसार, करीब ढाई घंटे से रेस्क्यू अभियान जारी है और युवक को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि युवक की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं लग रही है।

Related Articles

Back to top button