बिलासपुर

​’करोड़ों की चोरी का दावा निकला हवा-हवाई: पुलिस जांच में 3 से 4 लाख का निकला माल, 3 नाबालिग हिरासत में

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में बड़े कारोबारी रजनीश सेठ के सूने मकान में हुई चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। दंपत्ति के तीर्थ यात्रा पर रहने के दौरान एसी उखाड़कर दाखिल हुए चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया था।​

Advertisement

शुरुआती दावों और अनुमानों के आधार पर चोरी ‘करोड़ों’ की बताई जा रही थी, लेकिन पुलिस जांच में मामला महज 3 से 4 लाख रुपये का निकला।​

Advertisement

 

पुलिस ने मामले में 3 नाबालिगों को हिरासत में लिया है, जिन्होंने पूछताछ में चोरी करना कबूल कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से नगदी, जेवरात और रत्न बरामद कर लिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button