छत्तीसगढ़

गुजरात दौरे पर रवाना हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्टेच्यू ऑफ यूनिटी और इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुजरात दौरे पर रवाना हुए हैं। रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में बने नए शासकीय स्टेट हैंगर का लोकार्पण किया। इसी नए स्टेट हैंगर से मुख्यमंत्री ने अपनी पहली उड़ान भरी।

Advertisement

गुजरात रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह दौरा प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि हमारे देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल का जयंती वर्ष चल रहा है। इस मौके पर वे स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा करेंगे और उसके बाद भारत पर्व में शामिल होंगे।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि दौरे के दूसरे दिन वे इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहाँ छत्तीसगढ़ की नई उद्योग नीति को प्रस्तुत करेंगे और निवेशकों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि – “हमारे देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल का जयंती वर्ष चल रहा है। स्टेच्यू ऑफ यूनिटी देखने के बाद भारत पर्व में शामिल होऊंगा। दूसरे दिन इन्वेस्टर कनेक्ट के कार्यक्रम में भाग लूंगा, जहाँ हम छत्तीसगढ़ की नई उद्योग नीति को साझा करेंगे और निवेशकों को हमारे राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे।”

 

Related Articles

Back to top button