रायपुर

लापता नाबालिग की मिली लाश, हत्या की आशंका….

 

Advertisement

रायपुर – राजधानी से लगे खरोरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, 26 जून की दोपहर करीब 1 बजे से बच्ची लापता थी। परिजन लगातार तलाश कर रहे थे, लेकिन आज उसका शव मिला है।

Advertisement

शव पर चाकू से वार के निशान मिले हैं, जिससे प्रतीत होता है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रही है। पुलिस बच्ची की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button