छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार के प्रदेशव्यापी दौरे पर निकले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर – विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत अपने प्रदेशव्यापी दौरे का आगाज कर दिया। मुख्यमंत्री आज पुलिस लाइन हेलीपेड से रवाना हुए। राज्य शासन के इस महत्वपूर्ण अभियान के जरिए सरकार सीधे जनता के बीच पहुंचकर योजनाओं और कार्यक्रमों के जमीनी क्रियान्वयन की स्थिति का आकलन करेगी।

Advertisement

सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न जिलों और क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे आम नागरिकों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और सरकार की योजनाओं के प्रभाव तथा क्रियान्वयन को लेकर फीडबैक लेंगे। अभियान का उद्देश्य शासन और प्रशासन को आमजन से सीधे जोड़ना तथा योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करना है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार की शुरुआत 1 मई से हुई है और यह अभियान 10 जून तक चलेगा। मुख्यमंत्री के साथ दौरे पर उनके प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और विशेष सचिव रजत बंसल भी रवाना हुए हैं। इस दौरान प्रशासनिक अमला भी अभियान की निगरानी और क्रियान्वयन में सक्रिय रहेगा।

Related Articles

Back to top button