रायपुर

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल गिरफ्तारी देने पहुँचे थाने

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : राजधानी के देवेंद्र नगर थाना में आज खासा हलचल देखने को मिली। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के संस्थापक अमित बघेल थाने पहुंचे हैं। अमित बघेल दर्ज मामलों में गिरफ्तारी देने के लिए स्वयं उपस्थित हुए हैं।

Advertisement

जानकारी के अनुसार उनके खिलाफ देवेंद्र नगर और कोतवाली थाना में मामले दर्ज हैं। मामला छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा तोड़फोड़ के दौरान प्रदर्शन के दौरान की गई अभद्र टिप्पणी से जुड़ा हुआ है।

Advertisement

पुलिस ने कहा है कि मामले की पूरी जांच जारी है और अमित बघेल ने जांच में सहयोग करने का आश्वासन दिया है। राजधानी रायपुर में यह मामला चर्चा का विषय बन गया है, और थाने के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

 

Related Articles

Back to top button