Uncategorized

छत्तीसगढ़ को 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की सौगात, NMC से मिली मंजूरी

छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग यानी एनएमसी ने प्रदेश के पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी दे दी है। इन कॉलेजों के शुरू होने से प्रदेश में एमबीबीएस की 250 नई सीटें जुड़ेंगी और दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बड़ा लाभ मिलेगा।

Advertisement

एनएमसी की स्वीकृति गीदम (दंतेवाड़ा), कुनकुरी (जशपुर), मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा और कबीरधाम में 50-50 सीटों वाले नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों के लिए मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे डबल इंजन सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे प्रदेश के अंतिम छोर तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का सपना साकार होगा।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने इस जनहितकारी फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा का आभार जताया है। उनका कहना है कि नए मेडिकल कॉलेज खुलने से न केवल प्रदेश के युवाओं को डॉक्टर बनने का बेहतर अवसर मिलेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था भी और अधिक मजबूत होगी।

Related Articles

Back to top button