छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को मिली पहली राष्ट्रीय राजमार्ग सुरंग, 12 महीनों में बना राज्य का पहला ‘लेफ्ट हैंड साइड टनल’

छत्तीसगढ़ के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है। राज्य को अपनी पहली राष्ट्रीय राजमार्ग सुरंग मिल गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की है और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को धन्यवाद दिया है।

Advertisement

मुख्यमंत्री साय ने अपनी पोस्ट में लिखा – “पहाड़ों के पार अब उम्मीदों की राह बनी!”उन्होंने बताया कि सिर्फ 12 महीनों में एनएचएआई ने छत्तीसगढ़ की पहली राष्ट्रीय राजमार्ग सुरंग (लेफ्ट हैंड साइड) का निर्माण पूरा कर लिया है। यह राज्य के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने नितिन गडकरी और एनएचएआई टीम को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए धन्यवाद दिया है, सीएम साय ने इसे “समृद्ध और सशक्त छत्तीसगढ़” के अपने विज़न की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

 

सरकार का दावा है कि इस सुरंग से न केवल यात्रा सुगम होगी बल्कि पहाड़ी इलाकों में कनेक्टिविटी और व्यापारिक गतिविधियों को भी नया बल मिलेगा।छत्तीसगढ़ की पहली राष्ट्रीय राजमार्ग सुरंग के शुरू होने से प्रदेश में अधोसंरचना विकास का नया अध्याय जुड़ गया है – और अब सबकी निगाहें इसके दूसरे फेस पर टिकी हैं।

 

Related Articles

Back to top button