देश

Air India फ्लाइट की आपात लैंडिंग….

एयर इंडिया (Air India) की अमृतसर से बर्मिंघम जा रही फ्लाइट AI117 को उस समय ब्रिटेन में ग्राउंड करना पड़ा जब विमान की आपातकालीन रैम एयर टरबाइन (RAT) लैंडिंग से ठीक पहले अपने आप सक्रिय हो गई। हालांकि विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की और सभी यात्री व क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। एयर इंडिया के अनुसार, शनिवार को अंतिम एप्रोच के दौरान RAT सिस्टम अपने आप सक्रिय हो गया।

Advertisement

एयर इंडिया ने एक बयान में कहा, “फ्लाइट AI117 के संचालन दल ने बर्मिंघम पहुंचने से ठीक पहले RAT के डिप्लॉयमेंट को नोटिस किया। सभी विद्युत और हाइड्रोलिक मानक सामान्य पाए गए और विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की।” कंपनी ने बताया कि विमान को तकनीकी जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है और वापसी उड़ान AI114 (बर्मिंघम से दिल्ली) रद्द कर दी गई है। प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

Advertisement

रैम एयर टरबाइन (Ram Air Turbine) एक आपातकालीन उपकरण है जो विमान में इंजन या मुख्य बिजली आपूर्ति के फेल हो जाने की स्थिति में हवा की शक्ति से बिजली और हाइड्रोलिक दबाव उत्पन्न करता है। यह सिस्टम आम तौर पर केवल गंभीर आपात स्थितियों में ही सक्रिय होता है।

 

आपको बता दें कि इसी मॉडल (Boeing 787-8 Dreamliner) के विमान में इस साल जून में अहमदाबाद विमान हादसे के दौरान भी RAT अपने आप सक्रिय हो गया था। उस घटना की प्रारंभिक जांच में पाया गया था कि ईंधन आपूर्ति बाधित होने से इंजन बंद हुए, जिससे आपातकालीन तंत्र सक्रिय हो गया।

 

एयरलाइन ने कहा कि, “एयर इंडिया में यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। विमान की विस्तृत जांच के बाद ही उसे दोबारा सेवा में लाया जाएगा।”

Related Articles

Back to top button