छत्तीसगढ़

जंगल से हथियारों का जखीरा बरामद, सुरक्षाबलों को मिली नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी

 

Advertisement

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जगरगुंडा क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जगरगुंडा के टेकलगुडम जंगल में नक्सलियों द्वारा जमीन में छुपाकर रखे गए हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है।

Advertisement

छत्तीसगढ़ पुलिस और सीआरपीएफ की 150वीं बटालियन की संयुक्त कार्रवाई में जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जहां जवानों ने मिट्टी में दबाकर रखे गए चार भरमार बंदूकें बरामद कीं।

यह कार्रवाई नक्सल गतिविधियों पर लगाम लगाने के प्रयासों का हिस्सा है और सुरक्षा बलों की सतर्कता से एक बड़ी साजिश नाकाम हो गई। इलाके में अब भी सर्च ऑपरेशन जारी है।

Related Articles

Back to top button