छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ DMF घोटाला: आरोपियों की रिमांड 19 मार्च तक बढ़ी, 17 मार्च को होगी जमानत याचिका पर सुनवाई

छत्तीसगढ़ DMF घोटाला मामले में ACB-EOW की विशेष कोर्ट में पेश हुए आरोपी रानू साहू, सौम्या चौरसिया, सूर्यकांत तिवारी, माया वारियर और मनोज द्विवेदी की न्यायिक रिमांड 19 मार्च तक बढ़ा दी गई है।
इसका मतलब है कि ये सभी होली का त्योहार जेल में ही मनाएंगे।
इस बीच, सौम्या चौरसिया और रानू साहू ने जमानत याचिका दायर की है, जिस पर 17 मार्च को कोर्ट में सुनवाई होगी।
इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।




