छत्तीसगढ़

BREAKING : मुख्यमंत्री बिलासपुर को देंगे दो विमान सेवाओं की सौगात..

Advertisement

बिलासपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 12 मार्च को रायपुर से वीसी के जरिए शामिल होकर बिलासपुर से नई दिल्ली एवं बिलासपुर से कोलकाता सीधी  विमान सेवा का शुभारंभ करेंगे। शुभारंभ के अवसर पर बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट चकरभांठा, बिलासपुर में सवेरे 9 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

Advertisement

उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, कोटा विधायक श्री अटल श्रीवास्तव, मस्तूरी विधायक श्री दिलीप लहरिया, महापौर श्री रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान, बिल्हा जनपद अध्यक्ष श्रीमती राधिका जितेन्द्र जोगी तथा बोदरी नगर पंचायत अध्यक्ष श्री परदेशी धु्रवंशी शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button