छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारियों को वीरता, विशिष्ट व सराहनीय सेवाओं के पदक….

 

Advertisement

रायपुर – केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस वीरता पदक, राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवाओं का पदक और सराहनीय सेवाओं के पदकों की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ से 14 अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक, एक अधिकारी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पदक और 10 अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के पदक प्रदान किए जाएंगे।आईपीएस सुनील शर्मा को पुलिस वीरता पदक, जबकि जेल डीजी हिमांशु गुप्ता को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पदक मिलेगा।

Advertisement

 

सराहनीय सेवाओं के पदक पाने वालों में आईपीएस प्रशांत ठाकुर, ध्रुव गुप्ता, श्वेता राजमणि, रवि कुमार कुर्रे, निरीक्षक कौशल्या भट्ट, कमलेश कुमार मिश्रा, एआईजी रोहित कुमार झा, प्लाटून कमांडर दलसिंह नामदेव, कंपनी कमांडर दिलीप कुमार सिन्हा और एएसआई सुशील कुमार वर्मा शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button