गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही

अज्ञात जंगली जानवर ने मवेशी को बनाया अपना शिकार, वन विभाग ने शुरू की जांच

 

Advertisement

(उज्ज्वल तिवारी) : मरवाही वन मंडल के पेंड्रा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने एक मवेशी का खून से लथपथ शव देखा। शव पर किसी बड़े अज्ञात जंगली जानवर के हमले के निशान मिले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

दरअसल, यह मामला मरवाही वन मंडल के पीपलामार गांव का है, जहां गांव के ही चंद्रभान सिंह के बाड़ी में सुबह ग्रामीणों को मवेशी का शव मिला। शव पर कई गहरे जख्म थे, जो किसी जंगली शिकारी के होने की आशंका को बढ़ा रहे हैं।

मरवाही DFO रौनक गोयल ने कहा कि : संभावना है कि यह हमला तेंदुए ने किया हो। हमने इलाके में ट्रैप कैमरे लगाए हैं, जिससे जल्द ही पुष्टि हो जाएगी कि यह हमला किस जंगली जानवर ने किया है।

वन विभाग ने सुरक्षा के लिए गांव में मुनादी करवाई है और सीसीटीवी व ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं। लेकिन इस घटना के बाद से ग्रामीणों में डर का माहौल है। अब देखना होगा कि जांच में कौन सा शिकारी सामने आता है।

Related Articles

Back to top button