इतिहास रचने को तैयार चिनाब ब्रिज: 6 जून को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, कश्मीर से दौड़ेगी उम्मीदों की रेल

देश की एक ऐतिहासिक उपलब्धि का साक्षी बनने जा रहा है जम्मू-कश्मीर, जहां 6 जून 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब ब्रिज से कश्मीर को जोड़ने वाली रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे।
यह पुल उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेलवे लिंक (USBRL) परियोजना का हिस्सा है, जो जम्मू और कश्मीर को भारत के रेल नेटवर्क से स्थायी रूप से जोड़ेगा। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसका वीडियो साझा करते हुए लिखा, “इतिहास बनने जा रहा है… बस 3 दिन बाकी हैं! दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल, शक्तिशाली चिनाब ब्रिज, नए भारत की ताकत और दूरदर्शिता का गौरवशाली प्रतीक।”
चिनाब ब्रिज की खास बातें:
359 मीटर ऊंचा, यानी एफिल टॉवर से 35 मीटर ज्यादा।
निर्माण लागत 1250 करोड़ रुपये।
भूकंप (रिक्टर स्केल 8 तक) और विस्फोट झेलने की क्षमता।
आतंकी खतरे और भूकंप से सुरक्षा के लिए उन्नत सुरक्षा प्रणाली।
कुल लंबाई 1315 मीटर।
यह पुल केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि भारत की इंजीनियरिंग शक्ति, राष्ट्रीय एकता और कश्मीर के उज्जवल भविष्य का प्रतीक है।




