देश

मैट्रिक परीक्षा के दौरान बवाल, बदमाशों ने दो छात्रों को मारी गोली, एक की मौत

बिहार के सासाराम में मैट्रिक परीक्षा के दौरान बवाल हो गया। यहां विवाद होने पर बदमाशों ने दो छात्रों को गोली मार दी। इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया और इलाज किया जा रहा है। छात्रों को गोली लगने के बाद एक छात्र की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को रखकर कोलकाता-बनारस नेशनल हाईवे जाम कर दिया। विरोध कर रहे लोगों ने आगजनी भी की। इससे कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया।

Advertisement

बताया जा रहा है कि गोलीबारी के बाद दोनों घायल छात्रों को आनन-फानन में अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान एक छात्र ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे का इलाज सासाराम सदर अस्पताल में जारी है।

Advertisement

घटना से नाराज ग्रामीण विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। हालात को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। बदमाशों ने छात्रों पर उश समय हमला किया, जब वे परीक्षा देकर लौट रहे थे। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। इस मामले में एक आरोपी को पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि परीक्षा के दौरान एक छात्र ने नकल कराने से मना कर दिया था। इसी वजह से विवाद हुआ था और परीक्षा से लौटते समय बदमाशों ने दो छात्रों को गोली मार दी।

Related Articles

Back to top button