बिलासपुर

संभाग में सबसे अधिक दाखिले के साथ नंबर-1 बना चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज, अंतिम काउंसलिंग में एडमिशन का सुनहरा मौका

 

Advertisement

बिलासपुर – तकनीकी शिक्षा संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा बी.टेक, एम.टेक एवं एम.बी.ए. पाठ्यक्रमों में संस्था स्तर की अंतिम काउंसलिंग (स्पॉट राउंड-2) का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 6 अगस्त से 9 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया चलेगी, जबकि 11 अगस्त को मेरिट सूची जारी होगी और 14 अगस्त प्रवेश की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।

Advertisement

 

इस काउंसलिंग में छात्रों की पहली पसंद बनकर उभरा है चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज, जो लगातार तीन काउंसलिंग राउंड में सर्वाधिक एडमिशन प्राप्त कर संभाग का नंबर-1 कॉलेज बना है। अधिकांश ब्रांचों में 90% से अधिक सीटें पहले ही भर चुकी हैं, और अब सीमित सीटें केवल मैनेजमेंट कोटा के अंतर्गत शेष हैं।

 

कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने बताया कि : “हमारा संस्थान बिलासपुर संभाग का पहला निजी इंजीनियरिंग कॉलेज है। अनुभवी फैकल्टी, क्वालिटी एजुकेशन और लगातार बेहतर प्लेसमेंट के चलते छात्र हम पर भरोसा कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में 700 से अधिक जॉब ऑफर्स कॉलेज के छात्रों को प्राप्त हुए हैं। इस वर्ष मैकेनिकल और एम.बी.ए. विभाग में शत-प्रतिशत कैंपस प्लेसमेंट हुआ है।

 

कॉलेज को NBA और NAAC की मान्यता प्राप्त है, जो इसे बिलासपुर का पहला और इकलौता ऐसा निजी कॉलेज बनाता है। बी.टेक लेटरल एंट्री के तहत भी प्रवेश प्रक्रिया जारी है, जिसमें इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की सभी सीटें भर चुकी हैं, और अन्य ब्रांचों में भी सीमित सीटें बची हैं।

 

डॉ. जायसवाल ने छात्रों व अभिभावकों से अपील की : जो छात्र अब तक दाखिले से वंचित हैं या अपनी वर्तमान ब्रांच/कॉलेज से संतुष्ट नहीं हैं, वे इस अंतिम अवसर का लाभ उठाएं और चौकसे कॉलेज में एडमिशन लेकर अपने भविष्य को नई दिशा दें।”

Related Articles

Back to top button