आबकारी और कोयला घोटाला मामले में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर में EOW-ACB की छापेमारी…..

रायपुर – आबकारी और कोयला घोटाले में EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत प्रदेश के कई जिलों में एक साथ दबिश दी जा रही है।
रायपुर के देवनगरी इलाके में शराब कारोबारी अवधेश यादव के घर छापेमारी जारी है। राजधानी में 3 से 4 ठिकानों पर दबिश दी गई है, वहीं प्रदेशभर में 10 से ज्यादा स्थानों पर EOW और ACB की संयुक्त टीम कार्रवाई कर रही है।
इसी कड़ी में रायपुरा इलाके में भी रेड डाली गई है। जानकारी के मुताबिक आबकारी घोटाले और कोयला घोटाले से जुड़े मामलों को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, कोयला घोटाले में भी बड़ी कार्यवाही सामने आई है। क्लर्क जयचंद कोसले के अविनाश स्मार्ट सिटी स्थित आवास पर दबिश दी गई है। A-53 बंगले में इस समय EOW की जांच जारी है। जयचंद कोसले घर पर ही मौजूद हैं और पूछताछ की जा रही है। 10 अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद है और छानबीन कर रही है।




