देश

सीएम अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Advertisement

Advertisement


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब केजरीवाल 15 अप्रैल तक जेल में रहेंगे। माना जा रहा है कि उन्हें तिहाड़ जेल में रखा जा सकता है। कस्टडी खत्म होने पर केजरीवाल को ईडी ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। ईडी ने कोर्ट से कहा है कि हम न्यायिक हिरासत की मांग कर रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में एक आवेदन दायर कर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्देश देने की मांग की है और कहा है कि फिलहाल हिरासत में और पूछताछ की जरूरत नहीं है। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ईडी की ओर से कोर्ट में पेश हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button