देश

नहीं रहे गायक पंडित संजय राम मराठे, दिल का दौरा पड़ने से निधन

लोकप्रिय शास्त्रीय गायक और हारमोनियम वादक पंडित संजय राम मराठे का महाराष्ट्र के ठाणे शहर के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार ने सोमवार को यह जानकारी दी। वे 68 वर्ष के थे। उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि पंडित संजय राम मराठे को दिल का दौरा पड़ा था और उन्हें ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। जाकिर हुसैन के बाद अब पंडित संजय राम के निधन की खबर से इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है। संजय राम मराठे, संगीत भूषण पंडित राम मराठे के बड़े बेटे थे।

Advertisement

नहीं रहे पंडित संजय राम मराठे
पंडित संजय राम मराठे का रविवार, 15 दिसंबर की रात में निधन हो गया था। परिवार ने उनकी मौत का कारण बताते हुए अपडेट दी है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और उन्हें ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पंडित संजय मराठे अपने पीछे भारतीय शास्त्रीय संगीत और रंगमंच की विरासत छोड़ गए हैं। हारमोनियम और अपनी मधुर आवाज से उन्होंने दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। वह देश-विदेश के कई बड़े सम्मानों से नवाजे जा चुके हैं।

Advertisement

Related Articles

Back to top button